yogvigyanandmanavkalyantrust1@gmail.com 9811552728 , 9810091491
Hi - Hindi
yogvigyanandmanavkalyantrust1@gmail.com 9811552728 , 9810091491
Hi - Hindi
संस्था के बारे में
ट्रस्ट परिचय:

 

“योग आप के द्वार ” उद्देश्य को लेकर ट्रस्ट काम कर रहा है।

योग विज्ञान एवं मानव कल्याण ट्रस्ट की स्थापना मई २०११ में हुई । यह गैर-सांप्रदायिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और गैर-लाभकारी संगठन है और लोक-कल्याण में कार्यरत है।

उद्देश्य:

“योग आप के द्वार" उद्देश्य को लेकर ट्रस्ट काम कर रहा है। योग विज्ञान एवं मानव कल्याण ट्रस्ट की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ही योग को घर-घर में पहुंचाना है। आज का वैज्ञानिक युग मनुष्य को दे रहा है, दूषित खान पान सामग्री और दोषपूर्ण रहन सहन का ढंग जिसे अपनाकर मनुष्य आलसी, परिश्रमहीन व प्रकृति से दूर हो रहा है। शारीरिक परिश्रम की कमी तथा जीवन में आरामतलबी, जोड़ों के विभिन्न प्रकार के रोग जैसे सरवाइकल स्पोडिलाइटस, स्लिपडिस्क, कमर, घुटने, कूल्हे, टखने व अन्य जोड़ों के दर्द को बढ़ावा देती है।

योगविद्या भारत वर्ष की सबसे प्राचीन संस्कृति और जीवन  पद्धत्ति  है। इसी विद्या के बल पर भारतवासी प्राचीनकाल में सुखी  समृद्धऔर स्वस्थ जीवन बिताते थे। ट्रस्ट का दृढ़ विश्वास है कि योग एक ऐसा साधन है जो मानव के जीवन में अमूल परिवर्तन लाने और समस्त रोगों को दूर करने का सामर्थ्य रखता है। योग विद्या ही एक ऐसी विद्या है जिसमें   वाद विवाद के लिए कोई स्थान नहीं है, क्योंकि योग कोई बाह्य विज्ञान या भौतिक विज्ञान नहीं है, वह तो आत्म अनुभूति का एक अन्तर विज्ञान है।

आज के जीवन में अधिकांश लोग किसी न किसी रोग से पीड़ित हैं। ट्रस्ट का उददेश्य है कि सभी मानव स्वस्थ रहें और रोगी होने की नौबत ही न आये। आपको केवल घर के नजदीक के केन्द्र में जाना है  या ऑनलाइन क्लास के माध्यम से केंद्र ज्वाइन करना है और नियमित योग साधना करनी है। आहार पर नियंत्रण रखना है एवं सकारात्मक विचार रखने है। इन छोटी-छोटी बातों द्वारा आपके जीवन में परिवर्तन आएगा आपका जीवन सुखमय, आनन्दमय, और शांतिमय बनेगा। “सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया” इसी उद्देश्य को लेकर ट्रस्ट कार्य कर रहा है।


संस्था के कार्य की जानकारी:


सभी मानव स्वस्थ और सुखी हो, सभी आनन्द पूर्वक जीवन व्यतीत करें। आजकल अधिकतर लोग शारीरिक एवं मानसिक रोगों से पीड़ित हैं। इनका सही उपचार केवल योग द्वारा ही संभव है। ट्रस्ट लोगों को रोग और दुखों के कारणों से अवगत कराकर उन्हें जागरूक बनाना चाहता है।
ट्रस्ट के उददेश्यों में योग के ज्ञान और ज्ञान की उन्नति और प्रसार और मानव जाति के उत्थान में इसकी भूमिका, उनकी व्यक्तिगत, सामाजिक और आधिकारिक जिम्मेदारियों के कुशल निर्वहन के लिए उनकी जीवन शैली में सुधार, रोगों को मिटाना और देश में विकास करना शामिल है।
सदस्यों और लोगों में योग, आहार और
 सम्बंधित विषयों में कौशल विकसित करके समाज की सेवा करने की जिम्मेदारी की भावना, योग के ज्ञान को बढ़ावा देने के लिए व्याख्यान, सेमिनार, संगोष्ठी आयोजित करना और योग की शिक्षा को एक प्रभावशाली साधन बनाना ।

योग के प्रचार प्रसार हेतु समय -समय पर भिन्न -भिन्न स्थानों पर जाकर लेक्चर देना, सेमिनार करना, कांफ्रेंस करना, शिविर लगाना, किताबें छापना, योग की मैगजीन, पत्रिका आदि  प्रकाशित करना।

सामाजिक विकास के लिए परीक्षाएं आयोजित करना और डिप्लोमा और अकादमी के सम्मान प्रदान करना और ऐसे सभी काम करना जो ट्रस्ट के सभी या किसी भी उददेश्य की प्राप्ति के लिए प्रासंगिक, आवश्यक या अनुकूल हों।
अपनी सेवा देने वाले लोगों को प्रशिक्षण देना। समय- समय पर रोग निवारण हेतु शिविर लगाना। संगठन को मजबूत बनाने के लिए दिल्ली से बाहर भी शिविर लगाना। यह संस्था बिना किसी जाति, धर्म, लिंग का भेदभाव किए बिना सभी के प्रवेश के लिए स्वागत करती है। पार्क/ 
  zoomऑनलाइन क्लास में नि:शुल्क योग कक्षा, कोविड की गाइडलाइंस की वजह से अब ऑनलाइन में नि:शुल्क योग कक्षा चलाई जा रही हैं। ऑनलाइन योग कक्षाएं अब दिल्ली में ही नहीं बल्कि दिल्ली से बाहर और विदेशों में भी चलाई जा रही हैं। आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर जीवन के हर पल का आनन्द उठायें, ऐसी ही हमारी प्रभु से प्रार्थना है और यही इस ट्रस्ट का उद्देश्य है।